वायरल हुई 9 किलो की मूली, जानें कैसे?
वैसे तो एक किलो में 4 से 6 मूली आती हैं। लेकिन, अगर एक मूली ही 9 किलो की हो, तो आपको हैरानी होगी। पूरी बात पढ़ें।

सलाद में मूली का इस्तेमाल तो लगभग हर जगह होता है। फिर बात घर की हो या रेस्टोरेंट्स की। बात अगर खरीदारी की करें तो वज़न के हिसाब से 1 किलो में 4 से 6 मूली हमें मिल जाती हैं। मगर, महाराष्ट्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक किसान के खेत में इतनी बड़ी मूली पैदा हुई है, जिसे देखकर सब अचंभित हैं। क्योंकि, मूली का वज़न 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 9 किलो है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये मूली ‘मॉन्स्टर मूली’ के नाम से वायरल हो रही है।
मॉन्स्टर मूली की कहानी
हैरान कर देने वाली ये कहानी है महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के लोणार तहसील के गोत्रा गांव की। यहां गवान रामनाथ मुंडे नाम के एक किसान के खेत में ये मूली पैदा हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामनाथ अपने खेत में सब्ज़ियां उगाने का काम करते हैं। इस बार उन्होंने अपने खेत में मूली की फसल बोई थी।
फसल पूरी हुई तो किसान ने मूलियां बाहर निकालीं। अचानक एक मूली को निकालने में रामनाथ को इतनी मेहनत लगी जितनी पूरे खेत में नहीं लगी थी। जब हाथ में इतनी बड़ी मूली आई तो वो भी हैरान रह गया। इसके बाद आसपास के गांव के लोग भी इस 9 किलो की ‘मॉन्स्टर मूली’ को देखने आने लगे।
कोई विशेष काम नहीं किया
इस 9 किलो की मूली के पीछे कोई विशेष केमिकल या खाद की नहीं है। रामनाथ के मुताबिक, उन्होंने हमेशा की तरह ही खेत में सिंचाई और खाद का काम किया। किसी विशेष रसायन का इस्तेमाल भी रामनाथ ने नहीं किया।
हैरान हैं गांव के लोग
9 किलो की इस मूली को देखकर लोग हैरान हैं। इसका आकार बड़ा है। किसी ने इससे पहले इतनी बड़ी मूली देखी नहीं थी। मूली का वज़न भी हैरान करने वाला है। यह वजह है कि मूली को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और ये चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं।
यह तो हुई मूली से जुड़ी रोचक बात। लेकिन, Knitter पर आपको कृषि एवं मशीनीकरण, एजुकेशन और करियर, सरकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण ब्लॉग्स मिलेंगे, जिनको पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं और दूसरों को भी इन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
✍️ लेखक- नितिन गुप्ता