सरकारी नौकरी : जानें, SSC-CHSL की भर्ती प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग CHSL के जरिए हर साल हजारों वैकेंसी निकालता है। आइए इस ब्लॉग में SSC-CHSL के बारे में जानें...

हर युवा का सपना होता है कि उनका भविष्य सुरक्षित हो। जॉब सिक्योरिटी, बेहतर जॉब कंडीशन और भविष्य में मिलने वाले लाभ को देखा जाए तो आज भी गवर्नमेंट जॉब्स का कोई जवाब नहीं है। सरकारी नौकरी की बात आती है तो अधिकांश युवाओं का ध्यान सबसे पहले SSC की परीक्षा पर जाता है। SSC की परीक्षा में सबसे ज्यादा क्रेज SSC CHSL(10+2) का है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल(CHSL) के जरिए केंद्रीय विभागों के ग्रुप-C और ग्रुप-D के पदों पर भर्तियां की जाती हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में छात्रों को SSC CHSL के बारे में सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। उन्हें हर नई जानकारी की अपडेट के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
आज हम यहां Knitter के इस ब्लॉग में आपको आसान भाषा में बताएंगे कि SSC CHSL क्या है, और इसके द्वारा किन-किन पदों के लिए भर्ती की जाती है।
तो आइए सबसे पहले जानते हैं SSC CHSL क्या है
SSC CHSL क्या है
SSC CHSL केंद्र सरकार की ग्रुप-C और ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए भर्ती परीक्षा है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10+2 होती है, इसलिए इसे CHSL या 10+2 के नाम से भी जाना जाता है।
SSC-CHSL के अंतर्गत आने वाले पद
- लोअर डिवीजन क्लर्क
- डाक सहायक
- डाटा एंट्री ऑपरेटर
- जूनियर सचिवालय सहायक
आइए अब विस्तार से जानते हैं, SSC-CHSL परीक्षा के लिए योग्यता क्या है
शैक्षिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आयु
SSC-CHSL के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल है। हालांकि जाति के आधार पर छूट का भी प्रावधान है।
श्रेणी |
छूट |
अनूसूचित जाति/जन जाति |
5 साल |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
3 साल |
दिव्यांग (अन्य पिछड़ा वर्ग) |
13 साल |
दिव्यांग (अनूसूचित जाति/जन जाति) |
15 साल |
चयन प्रक्रिया
एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है।
- टियर- I- कंप्यूटर आधारित
- टियर- II- वर्णनात्मक पेपर
- टियर- III- टाइपिंग टेस्ट/कंप्यूटर
इन तीनों चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र दिया जाता है।
SSC CHSL के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए)
- पहचान पत्र(आधार कार्ड/वोटर कार्ड)
- 10वीं/हाई समकक्ष प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में)
- 10+2 का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (केवल आरक्षित वर्ग के लिए)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट फोटो
- निवास प्रमाणपत्र
कार्य स्थल
अंतरिम रूप से चुने गए SSC CHSL के कैंडिडेट्स को देशभर में फैले केंद्र सरकार के विभागों में नियुक्ति दी जाती है।
सैलरी
पद |
वेतनमान (प्रतिमाह) |
लोअर डिवीजन क्लर्क |
Rs.19,900- 63,200 |
डाक सहायक |
Rs. 25,500- 81,100 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर |
Rs. 29,200-92,300 |
जूनियर सचिवालय सहायक |
Rs. 25,500-81,100 |
अन्य सुविधाएं
केंद्र सरकार कर्मचारियों को कई अन्य सुविधाएं भी देती है।
जैसे-
- मेडिकल की सुविधा
- सरकारी आवास
- पोस्टिंग के अनुसार ट्रांसपोर्ट अलाउंस
- छुट्टियां (कैजुअल लीव्स (CL), प्रीविलेज लीव्स (PL) इत्यादि)
जॉब प्रोफाइल
कार्यालय में क्लेरिकल कार्यों की जिम्मेदारियां संभालना
- अधिकारियों के साथ समन्वय रखना
- विभागीय डॉक्यूमेंट तैयार करना
- डाक्यूमेंट्स को अन्य विभागों में भेजना और प्राप्त करना
आधिकारिक वेबसाइट : www.ssc.nic.in
हमें उम्मीद है कि आपको Knitter का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि आप किस तरह SSC CHSL की परीक्षा पास कर सरकारी और आकर्षक वेतन वाली नौकरी पा सकते हैं।
हम आशा करते हैं कि आप Knitter के साथ ऐसे ही बने रहेंगे और ऐसे ही इंटरेस्टिंग ब्लॉग्स पढ़ते रहेंगे। यदि आप अन्य विषयों पर भी हमारे ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं, तो आप इस (Link) पर जाकर उन्हें पढ़ सकते हैं।