SSC-CGL भर्ती की पूरी जानकारी
Staff Selection Commission नौकरी दिलाने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसके जरिए हर साल हजारों पदों पर भर्ती की जाती है।आइए इस ब्लॉग में SSC CGL के बारे में जानें...

नौकरी करना हर युवा का सपना होता है, जब सरकारी नौकरी की बात आती है तो तो सबसे पहले SSC का नाम सामने आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से ऐसे छात्र हैं जो एसएससी(SSC) के बारे में नहीं जानते। गांवों में इतनी जागरूकता नहीं होती है कि छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल सके।
बता दें कि SSC(Staff Selection Commission) नौकरी दिलाने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था है। एसएससी के जरिए हर साल हजारों पदों पर भर्ती की जाती है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा भारत में सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं।
आज हम आपको Knitter के इस ब्लॉग में इस परीक्षा की पूरी जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध करा रहे हैं।
तो आइए सबसे पहले जानते हैं, SSC क्या है और इसके द्वारा किन-किन पदों के लिए भर्ती की जाती है।
SSC क्या है
SSC केंद्र सरकार के अधीन आने वाले कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था है। एसएससी (SSC) के जरिए विभिन्न मंत्रालयों के ग्रुप बी, ग्रुप-सी व ग्रुप-डी के अंतर्गत आने वाले पदों पर कर्मचारियों का चयन किया जाता है।
कर्मचारी चयन आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके अलावा 7 क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित है।
SSC के जरिए होने वाले प्रमुख एग्जाम
- SSC Combined Graduate Level Exam(CGL)
- SSC Combined Higher Secondary Level Exam(CHSL)
- SSC Multitasking
- Central Police Organization
- Stenographer
- Junior Engineer
- Junior Hindi Translator
आइए आज जानते हैं सीजीएल भर्ती परीक्षा के बारे में
एसएससी सीजीएल (SSC CGL)
एसएससी सीजीएल का फुल फॉर्म कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (Combined Graduate Level) होता है, इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
SSC CGL द्वारा भरे जाने वाले प्रमुख पद
SSC-CGL परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आवेदक को आयकर अधिकारी, आडिटर, खाद्य विभाग के अधिकारी जैसे पदों पर नियुक्ति किया जाता है।
जैसे-
- इंस्पेक्टर (केंद्रीय उत्पाद शुल्क)
- इंस्पेक्टर (निवारक अधिकारी)
- इंस्पेक्टर (परीक्षक)
- सहायक प्रवर्तन अधिकारी
- सहायक लेखा अधिकारी
- सहायक अनुभाग अधिकारी
- आयकर निरीक्षक
- सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी
SSC CGL के लिए पात्रता/मानदंड
1- राष्ट्रीयता
- परीक्षार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- नेपाल/भूटान के अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- 1962 के पहले से भारत में स्थायी रूप से रह रहे तिब्बती शरणार्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन सकते हैं।
2- आयु
SSC CGL के आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।
श्रेणी |
छूट |
अनूसूचित जाति/जन जाति |
5 साल |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
3 साल |
दिव्यांग (अन्य पिछड़ा वर्ग) |
13 साल |
दिव्यांग (अनूसूचित जाति/जन जाति) |
15 साल |
3- शैक्षिक योग्यता
SSC CGL के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ग्रेज़ुएट नहीं है तो वह SSC CGL में आवेदन नहीं कर सकता है।
4- एग्जाम
यह एग्जाम 4 चरणों में आयोजित किया जाता है।
- Tier-1- Computer Based Test
- Tier-2- Computer Based Test
- Tier-3- Pen and Paper Mode
- Tier-4- Computer proficiency Test/Skill Test
नोट- Tier-4 केवल उन्हीं को देना पड़ता है जिन पदों के लिए Computer Typing की आश्यकता होती है।
5- एग्जाम पैटर्न
Tier-1
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
समय |
सामान्य बुद्धि |
25 |
50 |
60 मिनट |
सामान्य जागरूकता |
25 |
50 |
|
गणित |
25 |
50 |
|
अंग्रेजी |
25 |
50 |
Tier-2
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
समय |
गणित |
100 |
200 |
2 घंटे |
अंग्रेजी |
200 |
200 |
2 घंटे |
Tier-3
परीक्षा का तरीका |
विषय |
अंक |
समय |
लिखित परीक्षा |
निबंध और पत्र लेखन (हिंदी/अंग्रेजी) |
100 |
60 मिनट |
Tier-4
SSC CGL Tier-4 परीक्षा में दो टेस्ट होते हैं जिनमें डाटा एंट्री स्किल और कंप्यूटर टेस्ट शामिल हैं।
नोट- SSC CGL के लिए किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होता है।
6- SSC CGL के लिए आवश्यक दस्तावेज (डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए)
- पहचान पत्र(आधार कार्ड/वोटर कार्ड)
- 10वीं/हाई समकक्ष प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में)
- ग्रेजुएशन की डिग्री
- जाति प्रमाण पत्र ((केवल आरक्षित वर्ग के लिए))
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट फोटो
- निवास प्रमाणपत्र
7- आधिकारिक वेबसाइट : www.ssc.nic.in
हमें उम्मीद है कि आपको Knitter का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि आप किस तरह SSC CGL की परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी पा सकते हैं।
हम आशा करते हैं कि आप Knitter के साथ ऐसे ही बने रहेंगे और ऐसे ही इंटरेस्टिंग ब्लॉग्स पढ़ते रहेंगे। यदि आप अन्य विषयों पर भी हमारे ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमारे अन्य ब्लॉग जरूर पढ़ें।