सरकारी नौकरी: डाक विभाग में 2,558 पदों पर निकली वैकेंसी
भारतीय डाक विभाग में हज़ारों की संख्या में नौकरियां निकली हैं। 10वीं पास उम्मीदवार इनके लिए आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। भारतीय डाक विभाग में हज़ारों की संख्या में नौकरियां निकली हैं। 10वीं पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
डाक विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, देश के दो बड़े सर्किल्स में कुल 2,558 पदों पर ये नियुक्तियां की जाएंगी। इन सर्किल्स में पदों की संख्या इस प्रकार है-
केरल- 1,421 पद
श्रेणी |
पदों की संख्या |
अनारक्षित |
784 |
ओबीसी |
297 |
दिव्यांग |
54 |
SC |
105 |
ST |
14 |
EWS |
167 |
छत्तीसगढ़- 1,137 पद
श्रेणी |
पदों की संख्या |
अनारक्षित |
464 |
ओबीसी |
29 |
दिव्यांग |
45 |
SC |
149 |
ST |
326 |
EWS |
124 |
इन पदों पर होंगी भर्तियां
डाक विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, GDS रिक्रूटमेंट के तहत इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
- ब्रांच पोस्टमास्टर
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर
- ग्रामीण डाक सेवक
आवेदन ऐसे करें
आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को https://indiapost.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। आप https://appost.in/gdsonline पर जाकर भी ये काम कर सकते हैं। हालांकि, रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपना नाम, पिता का नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और उस जैसी दूसरी अन्य जानकारी मुहैया करानी पड़ेगी।
योग्यता
उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा उसे स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि SC/ST, ओबीसी और दिव्यांगों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
छूट इस प्रकार मिलेगी-
श्रेणी |
आयु सीमा में छूट |
SC/ST |
5 साल |
ओबीसी |
3 साल |
दिव्यांग |
10 साल |
दिव्यांग + ओबीसी |
13 साल |
दिव्यांग + SC/ST |
15 साल |
अंतिम तिथि
डाक विभाग की इन नौकरियों की आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल तय की गई है।
फीस
आपको आवेदन शुल्क के तौर पर महज़ 100 रुपये ही देने होंगे। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के तहत कुछ खास वर्गों को फीस में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि आपको Knitter का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यहां आपको ट्रेंडिंग टॉपिक्स के अलावा बिज़नेस, कृषि एवं मशीनीकरण, एजुकेशन और करियर, सरकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण ब्लॉग्स मिलेंगे। आप इनको पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं और दूसरों को भी इन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
लेखक-कुंदन भूत