मोती की खेती से घर बैठे कमाएं लाखों रुपए
मोती की खेती किसानों के बीच एक नई संभावना के तौर पर सामने आई है। अच्छी बात यह है कि मध्यमवर्गीय किसान भी घर पर इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकता है।

खेती शब्द सुनते ही लगता है कि एक मैदान, गाय-बैल, ट्रैक्टर और न जाने क्या-क्या। मगर हम आप से कहें कि छत पर भी खेती हो सकती है तो क्या आप यकीन करेंगे। लेकिन यह सच है।
मोती की खेती एक ऐसा ही विकल्प है, जो घर पर भी किया जा सकता है। यही वजह है कि समय के साथ तेजी से कई किसान इसके साथ जुड़ते चले जा रहे हैं।
आज हम आपको Knitter के इस ब्लॉग में यही तरीके बताएंगे। आप बस ध्यान से इसे पढ़िए। समझिए। और फिर शुरू कर दीजिए खेती।
घर पर मोती की खेती करने के लिए ज़रूरी बातें
- कोई ऐसा स्थान चुनें, जहां आवाजाही कम हो
- घर की छत पर भी मोती की खेती कर सकते हैं
- मगर इसके पहले छत को पूरी तरह से ढंकना होगा
- घर पर 6 फुट गहरा, 5 बाय 10 का तालाब बनाएं
- अक्टूबर से दिसंबर तक का समय खेती के लिए उत्तम
खेती से पहले क्यों ज़रूरी है प्रशिक्षण
- बिना सीखे यह खेती मुश्किल, रजिस्टर्ड संस्थान से ट्रेनिंग लें
- यहां आप जानेंगे कि किस पानी में सीप को रखना है?
- खेती में सीप की सर्जरी करते वक्त क्या ध्यान रखना है?
- फिर कितने समय बाद सीप को पानी से निकालना है?
घर पर मोती की खेती करने फायदे
- नई जगह खरीदने की लागत बचती है
- इसे मध्यमवर्गीय किसान भी कर सकते हैं
- आप हर समय सीप का निरीक्षण कर सकते हैं
- आप एक्स्ट्रा इनकम का ज़रिया बना सकते हैं
- इस खेती में लागत से दोगुनी कमाई होती है
- मोती की बिक्री में कोई अड़चन भी नहीं आती
विशेषज्ञ की बात
हम आशा करते हैं कि आपको यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। मोती की खेती से जुड़ी कुछ और बातों को जानने के लिए आप Knitter पर मौजूद अन्य ब्लॉग्स को भी पढ़ सकते हैं।
लेखक- हिमांशु दुबे