दिल्ली समेत 10 राज्यों में कोरोना का कहर, जानें क्या हैं लक्षण?
कोरोना का नया स्ट्रेन कई राज्यों तक पहुंच चुका है। अब तक महाराष्ट्र-केरल में कोरोना मरीज़ बढ़ रहे थे। दिल्ली केआंकड़े खतरे की घंटी बजा रहे हैं।

अगर आप दिल्ली में दाखिल होने का प्लान बना रहे हैं तो अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट रखना मत भूलें। महाराष्ट्र और केरल के बाद दिल्ली में बढ़ते कोरोना के आंकड़े सबको डरा रहे हैं।
पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। अब हर दिन रिकवरी से ज़्यादा संक्रमित मरीज़ मिल रहे हैं। अगर 25 फरवरी को ही देखें तो दिल्ली में 220 कोरोना के नए मरीज़ आए, वहीं ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 188 रही।
5 राज्यों के लिए निगेटिव रिपोर्ट दिखाना ज़रूरी
दिल्ली में महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, एम.पी. और पंजाब से आने वालों को अब निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट दिखाना ज़रूरी है। इन राज्यों में दाखिल होने के लिए आपके पास 72 घंटों के अंदर की रिपोर्ट होनी चाहिए, वरना आपको राज्य में एंट्री नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने एहतियातन ये कदम उठाया है।
राजस्थान सरकार ने महाराष्ट्र और केरल से आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट ज़रूरी कर दी है। इन दोनों राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीज़ सामने आए थे।
महाराष्ट्र में दूसरे दिन 8 हज़ार से ज़्यादा केस
25 फरवरी को 8,702 लोग महाराष्ट्र में संक्रमित पाए गए। इससे पहले 24 फरवरी को 8,807 कोरोना के नए मरीज़ सामने आए थे। 127 दिनों में ऐसा पहली बार है, जब दो दिनों में 8 हज़ार से ज़्यादा कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
फिर चौथे नंबर पर पहुंचा भारत
हर दिन कोरोना के नए मरीज़ मिलने वालों में भारत एक बार फिर से दुनिया का चौथा देश बन चुका है। पहले भारत टॉप-10 की लिस्ट से भी बाहर था। मरीजों की बढ़ती रफ्तार के बाद अब देश चौथे नंबर पर है।
1 करोड़ 30 लाख से ज़्यादा वैक्सीनेशन
25 फरवरी तक 1 करोड़ 34 लाख 72 हजार 643 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन 8 लाख 1 हजार 480 लोगों को टीका लगाया गया। एक दिन में अभी तक सबसे ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगने की ये सबसे बड़ी संख्या है।
21 करोड़ से ज्यादा टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 25 फरवरी तक देश में 21 करोड़ 46 लाख 61 हजार 465 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से गुरूवार को 8 लाख 31 हजार 807 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
इन 10 राज्यों में अलर्ट जारी
कोरोना वायरस को लेकर 10 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 राज्यों में हाई लेवल टीम भेजी है। ये राज्य महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर हैं।
Knitter पर आपको कृषि एवं मशीनीकरण, एजुकेशन और करियर, सरकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण ब्लॉग्स मिलेंगे, जिनको पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं और दूसरों को भी इन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
✍️ लेखक- नितिन गुप्ता