गर्मियों में रामबाण जैसा काम करता है दही, जानें इसके फायदे
गर्मी में दही आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जानिए इस ब्लॉग में।

अगर आप गर्मियों में दही (curd) खाना पसंद करते हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात है। दही के नियमित सेवन से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसकी तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से पेट में ठंडक बनी रहती है। यही कारण है कि गर्मियों में अधिकांश लोग दही से लस्सी, छाछ और रायते जैसी चीज़ों का सेवन करना पसंद करते हैं।
तो आइए, जानते हैं कि दही खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
गर्मी से मिलती है निज़ात
दही के सेवन से गर्मी के दिनों में लू से बचा जा सकता है। दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। इससे घमौरी निकलने की समस्या में भी आराम मिलता है।
पाचन अच्छा रखने में मददगार
जिन लोगों को पेट की परेशानी जैसे अपच और कब्ज़ जैसी समस्याएं होती हैं, उनके लिए दही फायदेमंद होता है। यह पेट के हाजमे को दुरुस्त रखता है।
इम्युनिटी बढ़ाता है दही
दही में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म को शक्ति मिलती है।
हड्डियों और दांतों के लिए भी फायदेमंद
दही, दांत और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
झड़ते बालों के लिए है रामबाण है दही
दही प्रोटीन से भरपूर है। यह बालों को मजबूती प्रदान करता है। यह बालों का झड़ना कम करता है। बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है।
वज़न घटाने में कारगर है दही
दही में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। यह एक ऐसा तत्व है, जो कोर्टिसोल के निर्माण को रोकता है। इससे शरीर का वज़न घटाने में मदद मिलती है।
अतः जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में दही ज़रूर शामिल करना चाहिए।
तो ये तो थी आपकी सेहत की बात। इसके अलावा, Knitter पर आपको कृषि एवं मशीनीकरण, एजुकेशन और करियर, सरकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण ब्लॉग मिलेंगे, जिनको पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं और दूसरों को भी इन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
✍️ लेखक- दीपक गुप्ता